फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान कमजोर करने की कोशिश में लगी है भाजपा : सांसद

Sat, 06 Dec 2025 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
40-परिनिर्वाण दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को नमन करते सांसद अवधेश प्रसाद व अन्य।-सपा
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सपा कार्यालय पर शनिवार को विचार गोष्ठी हुई। इस मौके पर सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब के संविधान को कमजोर करने की कोशिश में लगी है। यह सिर्फ संविधान पर हमला नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर सीधा प्रहार है।
विज्ञापन

कहा कि डॉ. आंबेडकर का संविधान हर नागरिक के अधिकारों का संरक्षक है। इसे बचाने के लिए जनता को जागरूक होना होगा। बाबा साहेब ने समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए जो व्यवस्था बनाई, आज उसे खतरे में डालने वाली ताकतों से सतर्क रहना जरूरी है। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय और समानता की जो मशाल जलाई, समाजवादी पार्टी उसी विचारधारा की सच्ची वारिस है। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय, वरिष्ठ नेता अनूप सिंह, सरोज यादव, प्रवक्ता लवलेश पांडेय, जगन्नाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें