फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दबाजी में एसआईआर लागू करने का प्रयास कर रही भाजपा : सत्यनारायण

Mon, 24 Nov 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
12- कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में मौजूद कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता: संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सचिव सत्यनारायण पटेल ने कमला नेहरू भवन में अयोध्या, अंबेडकर नगर और बस्ती जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिना बीएलओ को समुचित प्रशिक्षण दिए जिस जल्दबाजी में एसआईआर लागू करने का प्रयास कर रही है, वह उसकी मंशा पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी जिलों के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि 14 दिसंबर को दिल्ली में एसआईआर के विरोध में प्रस्तावित कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली में पूर्वांचल से अधिकतम संख्या में कांग्रेसजन शामिल हों और इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं। बैठक में संगठन सृजन अभियान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। फ्रंटल संगठनों के प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने 14 दिसंबर को कांग्रेस जनों की अधिकाधिक भागीदारी की बात कही। जिला अध्यक्ष अयोध्या चेतनारायण ने कहा कि पूर्वांचल का हर कांग्रेस कार्यकर्ता 14 दिसंबर की रैली को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। एसआईआर के विरोध में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मजबूती मिल रही है, उन्होंने 14 दिसंबर को दिल्ली रैली में कांग्रेस जनों की मजबूत भागीदारी की बात कहीं।
बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, प्रवक्ता शीतला पाठक, अंबेडकर नगर से पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह कप्तान, मोहम्मद अनीस खान, सुनील मिश्रा, राज प्रताप सिंह, रमाशंकर तिवारी, रविंद्र कुमार कोरी, राजेंद्र प्रसाद, संतोष तिवारी, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें