फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर पलटे भाजपा विधायक पल्टू राम

Fri, 30 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार सिंह पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाने वाले बलरामपुर सदर के भाजपा विधायक पल्टू राम अब अपनी शिकायत से पीछे हट गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को दूसरा पत्र भेजकर पूर्व में की गई शिकायत निरस्त करने और उसके आधार पर कार्रवाई न करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

विधायक ने पहली शिकायत में डॉ. सिंह पर सरकारी सेवा में रहते हुए 2019 से 2022 के बीच एक निजी कंपनी के संचालन और प्रबंधन में कथित भूमिका निभाने, दवाओं की अनधिकृत आपूर्ति, सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और अभिलेखों में हेरफेर के आरोप लगाए थे। उन्होंने विजिलेंस और आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) से जांच की मांग की थी।
14 अक्तूबर को भेजे गए दूसरे पत्र में विधायक ने स्वीकार किया कि 11 अगस्त को भेजी गई शिकायत के तथ्यों का स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं कराया गया था। बाद में सत्यापन कराने पर आरोप निराधार पाए गए।
विज्ञापन

की गई साजिश
डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने मामले को अपने खिलाफ साजिश बताया। उनका आरोप है कि पूर्व प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने अपने भाई के माध्यम से शिकायत कराई थी। डॉ. सिंह का कहना है कि पूर्व में वर्मा के कथित भ्रष्टाचार की शिकायत करने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें