फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषादों की समृद्धि के लिए भाजपा ने बनाई नीति : डॉ़ संजय निषाद

Sat, 18 May 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ़ संजय निषाद ने कहा कि इस धरती पर भगवान राम और निषाद राज की मित्रता जगजाहिर है। कभी त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने और इस युग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने निषादों को गले लगाया। निषादों का सम्मान केवल भाजपा ने किया है। सम्मान के साथ समृद्धि के लिए नीति बनाई। डॉ़ संजय निषाद तारुन के गोदवा बाग में अंबेडकरनगर के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मछुवारा कल्याण कोष के साथ निषादराज बोट योजना लागू कर जीवन में बदलाव की राह दिखाई। अंग्रेजों, मुगलों ने समाज को बर्बाद किया। सपा, बसपा ने भी समाज को बर्बाद करने का काम किया। भगवान राम के मित्र निषाद राज के वंशज रावण रूपी सपा, बसपा को खत्म करने का कार्य करेंगे। जिस प्रकार भगवान राम के बगैर निषाद राज अधूरे हैं, उसी प्रकार निषाद राज के बगैर राम भी परिपूर्ण नहीं हैं। मोदी-योगी राम हैं तो हम निषाद राज हैं। इस दौरान अंबेडकर नगर बसपा जिला सचिव महेश शर्मा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें