फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में 3075 मतदाताओं पर भाजपा का फोकस

Mon, 12 Oct 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने जिले के 3075 शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करने की रणनीति बनाई है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को 20 शिक्षकों से संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में महानगर क्षेत्र के 1022 और ग्रामीण क्षेत्र के 2053 शिक्षक मतदाता हैं। इनके लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर समन्वय के लिए जनप्रतिनिधियों को प्रभारी बनाया गया है। महिला शिक्षकों से संपर्क की जिम्मेदारी महिला मोर्चा को दी गई है।
सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में संपर्क अभियान और मतदान केंद्रों की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने संगठन की भूमिका पर जोर दिया। सोमवार को गोरखपुर में शिक्षक सम्मेलन होगा। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी संबोधित करेंगे। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें