फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बायोलॉजी के प्रश्नपत्र एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर रहे आधारित

Mon, 23 Feb 2026 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
30 - जीजीआईसी से परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं - संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट बायोलॉजी और गणित की परीक्षा हुई। हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में 38506 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें 36591 उपस्थित और 1915 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट बायोलॉजी की परीक्षा हुई। इसमें 17963 में से 17003 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 960 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गणित परीक्षा 5344 में से 5220 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 124 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

अंग्रेजी की परीक्षा में गद्यांश आधारित प्रश्न और व्याकरण में संयोजक, काल, वाक्य-रचना और शब्द-प्रयोग से जुड़े प्रश्न पूछे गए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट बायोलॉजी के प्रश्नपत्र एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित रहा। बहुविकल्पीय प्रश्नों में ग्रेगर मेंडल के प्रयोगों की अवधि, सिकल सेल एनीमिया में उत्परिवर्तन का प्रकार जैसे तथ्यात्मक प्रश्न शामिल रहे। अति लघु और लघु उत्तरीय खंड में मलेरिया का संचरण, बीओडी का पूर्ण रूप, सहभोजिता, क्रोमोसोमल सिद्धांत, नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले सूक्ष्मजीव, नदी संरक्षण परियोजनाएं जैसे प्रश्न पूछे गए। डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान सचल दस्तों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त न करने के मामले में जय किसान इंटर कॉलेज अरवत, मया के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें