फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तेज रफ्तार पिकअप में बाइक सवार का कपड़ा फंसा... गिरकर मौत; पूजा सामाग्री लेकर बाजार से लौट रहे थे घर

Fri, 28 Feb 2025 04:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में तेज रफ्तार पिकअप में बाइक सवार का कपड़ा फंस गया। इससे सड़क पर गिरकर उसकी मौत हो गई। बाइक में दो युवक पूजा सामाग्री लेकर बाजार से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में रुदौली क्षेत्र के भौली गांव निवासी बाइक सवार युवक सड़क हादसे में गंभीर अवस्था में घायल घंटों मार्ग पर तड़पता रहा। परिजनों ने रुदौली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक सुमित कुमार लोधी (18) पुत्र दुखीराम लोधी के परिजनों ने बताया कि घर पर मृतक के भाई की शादी के तीन दिन बचे थे। इस मौके पर कथा सुनने का आयोजन भी होना था। (सुपर एक्सल पर सवार होकर दो युवक रुदौली सामग्री लेकर घर आ रहे थे। सैदपुर मार्ग मड़हा पुल के निकट शुक्रवार दिन में लगभग 11:30 बजे सैदपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने ओवरटेक किया। 

पिकअप में सुमित का कपड़ा फंस गया। पिकअप के साथ घसीटते हुए कुछ दूरी पर जा गिरा, पीछे बैठा एक साथी सही सलामत बच गया। डॉ अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि युवक के सिर पर अधिक चोटें थीं। एस आई जयसिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें