फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिहार के कृषि मंत्री ने सपरिवार किए रामलला के दर्शन

Wed, 26 Nov 2025 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
42-राममंदिर का दर्शन कर बाहर आते बिहार के कृ​षि मंत्री रामकृपाल यादव।-स्वयं
विज्ञापन
अयोध्या। बिहार के नव नियुक्त कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को परिवार के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भगवान श्रीराम के चरणों में उपस्थित होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। यह अवसर उनके जीवन का प्रेरणादायी क्षण है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश में कृषि विभाग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह भगवान राम से प्रार्थना करते हैं कि बिहार के किसानों की आमदनी बढ़े। राज्य कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भर बने। नई तकनीक व योजनाओं से किसानों का जीवन समृद्ध हो। उन्होंने राम मंदिर के शिखर पर किए गए ध्वजारोहण को ऐतिहासिक और भारतीय संस्कृति का स्वर्णिम अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं ने प्रदेश की दिशा बदल दी है। इसका असर देखने को मिलेगा। आगामी चुनावों में भाजपा एक बार फिर मजबूत स्थिति में दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें