फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भोपाल का बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय देगा रामायण की प्राचीन प्रति

Sat, 10 Jan 2026 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामकथा संग्रह और शोध कार्य को और समृद्ध करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल राम मंदिर ट्रस्ट को प्राचीन रामायण की एक दुर्लभ प्रति उपलब्ध कराएगा। यह प्रति रामायण की प्राचीन पांडुलिपियों और संस्करणों के संरक्षण की दिशा में अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से देशभर में उपलब्ध प्राचीन रामायणों के संग्रह का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ट्रस्ट का उद्देश्य यह है कि रामकथा के विभिन्न कालखंडों, भाषाओं और क्षेत्रों में प्रचलित रामायण के स्वरूपों को एक ही स्थान पर संरक्षित किया जाए, ताकि शोधार्थियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रामकथा की व्यापक परंपरा से परिचित कराया जा सके। अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल ने रामायण की दुर्लभ प्रति व पांडुलिपि देने की इच्छा जताई है। जल्द ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस विषय में बात कर दुर्लभ प्रति अयोध्या लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इसके अलावा देश के अन्य राज्यों और संस्थानों से भी संपर्क किया जा रहा है, जहां सुरक्षित रूप से संरक्षित रामायण की प्राचीन पांडुलिपियां या दुर्लभ मुद्रित संस्करण उपलब्ध हैं। ट्रस्ट इन सभी को संग्रह में शामिल करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में रामायण के इन दुर्लभ संस्करणों को विशेष गैलरी में प्रदर्शित किए जाने की योजना है, जहां आधुनिक तकनीक के माध्यम से उनके संरक्षण और अध्ययन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
1861 में लिखी रामचरित मानस की प्रति आएगी
- डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि गुजरात और कलकत्ता से भी प्राचीन रामायण की दुर्लभ प्रतियां अयोध्या लाई जाएंगी। यहां से आमंत्रण आया है, हम जल्द ही कलकत्ता व गुजरात जाकर उन्हें हासिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के बीकापुर के एक संग्रहकर्ता ने भी रामचरित मानस हमें देने की बात कही है। यह रामचरित मानस 1861 में लिखी गई है। जल्द ही इसे हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें