फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बीएड प्रवेश परीक्षा कल, 42 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

Fri, 29 May 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा मंडल के 92 केंद्रों पर 31 मई को आयोजित की जाएगी। इसमें लगभग 42 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में शुक्रवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों और केंद्राध्यक्षों के साथ बैठक हुई। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के माध्यम से कराई जा रही है, जिसमें अवध विश्वविद्यालय नोडल भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन



अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना होगा और प्रवेश पत्र व एक पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इस अवसर पर केंद्र प्रतिनिधि, डॉ कमलेश जनपद समन्वयक प्रो. गंगाराम मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी, प्रो. बीएन द्विवेदी, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. के के वर्मा, सीओ सिटी विकास राय सहित बड़ी संख्या में केंद्र अध्यक्ष उपस्थित रहे।



इनसेट



दो ऑब्जर्वर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात



पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो ऑब्जर्वर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक दो सेंटर पर एक केंद्र प्रतिनिधि भी रहेगा। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी एआई कैमरे से लैस किए गए हैं। अयोध्या मंडल के पांच जिलों में कुल 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अयोध्या में 39, सुल्तानपुर में 13, अंबेडकर नगर में 24, अमेठी में पांच और बाराबंकी में 11 केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें