फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बैरीकेडिंग के पार कर रहे स्नान, गवां रहे जान

Wed, 22 May 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सरयू नदी में डूबे युवकों की तलाश करती जल पुलिस । (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू में डूबने की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। पिछले 15 दिन के भीतर सरयू में नहाते समय कुल 35 लोग डूबे हैं, जिनमें से तीन बह गए जबकि 32 लोगों को जल पुलिस व गोताखोरों ने बचा लिया है। इस समय सरयू में रोजाना दो से तीन लोग डूब रहे हैं, जल पुलिस व गोताखोर अधिकांश लोगों की जान बचा लेते हैं।
विज्ञापन

18 मई को सरयू में पांच लोग डूबे थे, इनमें से चार पंजाब के रहने वाले थे। तीन को बचा लिया गया था, लेकिन दो बह गए। जिनका शव चार दिन बाद भी नहीं मिल सका है। इसी तरह 21 मई को चार छात्र डूब रहे थे, जिनमें से तीन को तो जल पुलिस ने बचा लिया लेकिन एक छात्र बह गया। 48 घंटे बीत गए हैं लेकिन छात्र का शव नहीं मिल सका है। इसी तरह 19 मई को कोलकाता निवासी पिता-पुत्र नदी में डूब गए थे, जिन्हें जल पुलिस ने बचा लिया था। जल पुलिस के प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य ने बताया कि इस समय सरयू का जलस्तर बहुत घट गया है। स्नान घाटों पर ज्यादा पानी नही है, इसलिए नहाते समय लोग जल बैरिकेडिंग पार कर जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। मना करने पर भी कुछ श्रद्धालु नहीं मानते हैं।
स्नान घाटों पर डेढ़ फीट, दो सौ मीटर आगे 20 फीट पानी
जल पुलिस के मुताबिक सरयू के स्नान घाटों पर इस समय पानी बहुत ही कम है। स्नान घाटों पर एक से डेढ़ फीट गहराई तक ही पानी है। ऐसे में श्रद्धालु स्नान करने के लिए जल बैरीकेडिंग पार कर आगे बढ़ जाते हैं। घाटों से करीब दो सौ मीटर दूर पानी की गहराई कहीं 10 फीट, 15 फीट तो कहीं 20 फीट तक है। स्नान के दौरान श्रद्धालु गहराई नहीं समझ पाते और आगे तक बढ़ जाते हैं जिससे डूबने की संभावना भी बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें