फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कॉफी की शिकायत पर बरातियों को पीटा, सात घायल

Sun, 30 Nov 2025 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर/खजुरहट। क्षेत्र के शुक्लहिया मंगारी गांव में शनिवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कॉफी के स्वाद को लेकर वर-वधू पक्ष के लोगों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में दूल्हे का मामा, भाई सहित कई लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक के बाद चिकित्सक धर्मेंद्र रंजन ने गहरी चोट होने के चलते दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोहावल के मिश्रौली, रौनाही निवासी अनुराग पाठक की शादी शुक्लहिया, मंगारी निवासी ओम प्रकाश तिवारी की बेटी से तय हुई थी। शनिवार रात को बरात जब दुल्हन के घर आई तो कन्या पक्ष के लोग बरातियों की खातिरदारी और जलपान में लग गए। इस दौरान बरातियों को पिलाई जा रही काॅफी का स्वाद कुछ कड़वा होने पर दूल्हे के भाई ने शिकायत की तो विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हुई।
मारपीट में दूल्हे के भाई राहुल पाठक, अमरगंज, खंडासा निवासी शिवदीप, पाठक का पुरवा, बल्दीराय, सुल्तानपुर निवासी आदित्य पाठक, महुआ खंडासा निवासी कुलदीप मिश्रा, कृष्ण कुमार, अंकित मिश्रा, मिश्रौली निवासी विवेक घायल हो गए। सीएचसी बीकापुर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने शिवदीप और राहुल को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम में हंगामा और मारपीट की सूचना पर आई पुलिस ने स्थिति संभाला। मारपीट के बाद ज्यादातर बराती रात में ही घर चले गए। चौकी प्रभारी राजेश कुमार पटेल ने पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर विवाह संपन्न कराया। आधी रात के बाद विदाई भी हो गई। पुलिस दो युवकों को पकड़कर कोतवाली लाई। रविवार को कोतवाली पहुंचे दूल्हे के भाई ने तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आरोप लगाया कि बरातियों को काॅफी पिलाने वाले अजय और विजय ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें