फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: उम्मीदों से रोशन हो गया बांसगांव

Sun, 20 Sep 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। लंबे इंतजार के बाद लोहटी सरैया गांव के मजरा बांसगांव में बिजली पहुंच गई। घरों में बल्ब जलते ही 42 परिवारों के चेहरों पर खुशी छा गई। वर्षों से अंधेरे में जीवन गुजार रहे ग्रामीणों ने बिजली पहुंचने को गांव के विकास की नई शुरुआत बताया। उनका कहना है कि बिजली मिलने से बच्चों की पढ़ाई समेत घरेलू कामकाज में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

30 जून 2026 को अंधेरे से आजादी के इंतजार में बांसगांव शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें गांव में बिजली न होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। खबर का संज्ञान लेने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल पर बिजली विभाग ने गांव का सर्वे कराया। इसके बाद विद्युत खंभे लगाने और लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ। अब गांव में विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है।
अधिशासी अभियंता रोहित जैन के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गांव का निरीक्षण किया था। टीम में उपमंडलीय अधिकारी राजेश कुमार, तकनीकी सहायक श्याममूर्ति और लाइनमैन शामिल रहे। क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने भी अधिकारियों को जल्द विद्युत आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


अमर उजाला का जताया आभार
ग्रामीण राजकुमार और श्यामलाल ने गांव की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए अमर उजाला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि खबर के बाद अधिकारियों ने गांव का दौरा कर विद्युतीकरण की कार्रवाई आगे बढ़ाई।
बच्चों की पढ़ाई होगी आसान
ग्रामीणों ने बताया कि अब शाम होते ही गांव में अंधेरा नहीं छाएगा। बच्चों की पढ़ाई आसान होगी। इससे पहले उन्हें करीब 700 मीटर दूर नयापुरवा की विद्युत व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें