20-सेंट्रल बैंक में करेंसी के साथ मौजूद ग्राहक।-संवाद
अयोध्या। बाजार में नई मुद्रा के प्रचलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैंकों ने पहल की है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने इस सेवा की शुरुआत करते हुए ग्राहकों को पुराने नोटों के बदले नए नोट उपलब्ध कराए।
सिविल लाइन शाखा से नई करेंसी वितरण कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ हुआ, जिसमें 10, 20, 50 और 100 रुपये के नए नोट वितरित किए गए। यह कदम विशेष रूप से शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों को देखते हुए उठाया गया है, जहां नकदी की मांग बढ़ जाती है। बैंक के चीफ मैनेजर राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि बाजार में नए नोटों का प्रवाह बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।