फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Sun, 19 Oct 2025 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
जाना बाजार/हैदरगंज। बैंक बंद करके घर जा रहे मैनेजर पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी हैदरगंज लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के रामकोला निवासी सत्येंद्र हैदरगंज के सिहोरिया बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक हैं। शनिवार की शाम लगभग 6:35 बजे वह बैंक से हैदरगंज स्थित अपने कमरे पर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दो बाइकों पर सवार चार युवक मुंह में गमछा बांधे हुए उनका पीछा कर रहे थे। उन लोगों ने पीछे से उन पर डंडा और हॉकी से हमला करके गिरा दिया।
वह नीचे गिर गए तो उन लोगों ने उन पर कई वार किए। हल्ला-गुहार पर आसपास के लोग दौड़े तो बाइक सवार वहां से भाग निकले और लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सके। थानाध्यक्ष हैदरगंज विवेक राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक बुद्धिमान सिंह, शिव आशीष भारती, कांस्टेबल जयप्रकाश की टीम लगाई गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें