फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मांगों के समर्थन में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 15 Feb 2025 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की जिला इकाई के संयोजक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में पांच मांगों के समर्थन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सिविल लाइन स्थित मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंकों में पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने, लंबित मुद्दों के समाधान, नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करने और यूएफबीयू की अन्य मांगों के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

संयोजक ने बताया कि प्रदर्शन से यदि भारत सरकार की प्रतिनिधि इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन ने समाधान नहीं निकाला तो तीन मार्च को संसद के समक्ष धरना देने के लिए बैंक की नौ यूनियन का फोरम बाध्य होगा। अध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि मांगों को स्वीकार न करने पर बैंकों में 24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी भारत सरकार और उसके प्रतिनिधि इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन की होगी। भारत सरकार और उसके प्रतिनिधि इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन को चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया तो भविष्य में सभी बैंककर्मी संगठनात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे। सभा को मंत्री डीसी टंडन, इंदराज, रत्नेश चतुर्वेदी, राजीव रंजन शर्मा, राम दास, सतीश त्रिवेदी, गगन दीप सिंह, आलोक कुमार, यशी सिंह, अनुष्का, अंकुर वर्मा, योगेश, शशिकांत व जितेंद्र ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें