फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हत्या के प्रयास मामले में दाे भाइयों की जमानत अर्जी निरस्त

Thu, 14 May 2026 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी दो सगे भाइयों दीपू उर्फ दीपक व सुनमुन की जमानत अर्जी अदालत ने निरस्त कर दी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेंद्र मोहन सहाय ने चोटिल जय मिश्रा को सिर में आई गंभीर चोटों के मेडिकल रिपोर्ट व जमानत का पर्याप्त आधार न पाते हुए यह आदेश पारित किया है।
विज्ञापन



अभियोजन के अनुसार घटना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र की चार अप्रैल की है। छोटी देवकाली निवासी जय मिश्रा के ऊपर दोपहर में 12:30 बजे मोहल्ले के किशन के पुत्रों दीपू व सुनमुन, किशन की पत्नी ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी व ईंट से हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर कई लोग आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी व गालियां देते हुए भाग गए। घटना की रिपोर्ट कोतवाली अयोध्या में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें