फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: निकायों में आरक्षण के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई 14 को

Sun, 12 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग 14 जुलाई को जिले का दौरा करेगा। आयोग के अध्यक्ष और सदस्य स्थानीय ग्रामीण निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग की वर्तमान स्थिति का अध्ययन करेंगे। इस दौरान पिछड़ेपन की प्रकृति और प्रभावों का भी विश्लेषण किया जाएगा। विभिन्न पक्षों से सुझाव और विचार भी प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सभी विकास खंडों और ग्राम पंचायतों को आवश्यक सूचनाएं तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह सूचनाएं आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी। खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर की जानकारी समय पर संकलित करने को कहा गया है।

प्रत्येक विकास खंड से पांच ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनसुनवाई में सुनिश्चित की जाएगी। जनसामान्य और जनप्रतिनिधियों को आयोग की जनसुनवाई में भाग लेने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं। इसका उद्देश्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित समस्याओं और सुझावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है। सभी संबंधित अधिकारियों को आयोग के भ्रमण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें