फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सिजेरियन बाद मिलेगी बेबी किट, दूर होगा संक्रमण का खतरा

Tue, 24 Jun 2025 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रथम संदर्भन इकाईयों (एफआरयू) पर अब सिजेरियन प्रसव के बाद बेबी किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। सीएमओ के निर्देशन में नवजात शिशु और माताओं को संक्रमण से बचाने के लिए यह अनूठी पहल शुरू की गई है। मंगलवार को सीएचसी सोहावल से इसका उद्घाटन मंगलवार को बीकापुर विधायक बीकापुर डॉ. अमित सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले की तहसील स्तर पर संचालित सीएचसी सोहावल, पूराबाजार, मिल्कीपुर, रुदौली और बीकापुर को एफआरयू का दर्जा मिला है। यहां नवागत सीएमओ ने सिजेरियन प्रसव सुविधा तेज कराई है। इन केंद्रों पर ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं, जिनके पास संसाधनों की कमी होती है। कई बार तो इमरजेंसी होने पर बिना पूरी तैयारी के परिजन उन्हें भर्ती करा देते हैं। सिजेरियन प्रसव के बाद साफ कपड़े व अन्य सामग्रियां न होने पर नवजात में संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
इनसे छुटकारा दिलवाने के लिए सीएमओ ने अब सभी एफआरयू पर बेबी किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। किट में शिशु को पहनाने के लिए दो लंगोट, टोपी, लार रोकने के लिए विब, शिशु को लपेटने के लिए तौलिया, बच्चे को पहनाने के लिए एक कपड़ा आदि शामिल होंगे। प्रथम चरण में ऐसी 500 किट मंगाई गई है, जिसे सिजेरियन की संख्या के आधार पर अलग-अलग सीएचसी भेजा गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता, डीपीएम राम प्रकाश पटेल, डीसीपीएम अमित कुमार, मनोज मौर्या, डीईआईसी मैनेजर डॉ. मो. हम्माद, सीएचसी अधीक्षक डॉ. फातिमा रिजवी, हरगोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें