फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : युवक की गला रेत कर हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 31 Mar 2025 11:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Murder in Ayodhya: अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र के डीली गिरधर गांव में 18 वर्षीय युवक अंकेश सिंह उर्फ अब्बू की गला रेत कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनायत नगर थाना क्षेत्र के डीली गिरधर गांव में 18 वर्षीय युवक अंकेश सिंह उर्फ अब्बू की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने युवक को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन

      
मृतक युवक की मां करीब 25 दिन व भाभी करीब एक माह पहले से मायके गई थीं। पिता गोविंद सिंह की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसका बड़ा भाई अंकित सिंह मुंबई में रह कर प्राइवेट नौकरी करता है। तब से अंकेश घर पर अकेले ही रह रहा था और ग्राम प्रधान के यहां भोजन करता था। रविवार की रात भी वह प्रधान गिरीश सिंह के घर से भोजन कर अपने घर सोने गया था।

सोमवार सुबह करीब सात बजे तक जब वह घर से बाहर नहीं निकला, तब उसके चचेरे भाई सुधाकर व अनूप ने उसके मोबाइल पर फोन किया। मोबाइल कॉल रिसीव न होने पर दोनों लोग उसके घर गए। सामने का गेट अंदर से बंद था। दोनों ने घर के पीछे जाकर देखा। घर के पीछे का दरवाजा खुला देख अंदर घुसे।  अंकेश को मृत अवस्था में कमरे के फर्श पर पड़ा देख दोनो अवाक रह गए। चचेरे भाइयों ने घटना की जानकारी  परिवारीजन व आसपास के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे प्रधान ने घटना की सूचना इनायत नगर पुलिस को दी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर देवेंद्र पांडेय, उप निरीक्षक आलोक सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटना की जांच पड़ताल की। मृतक के चाचा हरेंद्र सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें