फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: गला रेतकर महिला की हत्या, पानी भरे गड्ढे में मिला शव, घटनास्थल तक कैसे पहुंची महिला

Wed, 16 Sep 2026 10:57 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से महिला का एक बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आसपास के इलाके का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती फोरेंसिक टीम और पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशरथ पथ के किनारे पानी भरे गड्ढे में बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान बताए जा रहे हैं, जिससे प्रथमदृष्टया गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से महिला का एक बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आसपास के इलाके का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है और आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला कौन थी और वह घटनास्थल तक कैसे पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह तथा घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें