फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में अयोध्या को मिले चार पदक

Sun, 08 Feb 2026 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
06-स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद मौजूद ​खिलाड़ी-स्वयं
विज्ञापन
अयोध्या। लखनऊ में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में अयोध्या की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए। 50 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित ने रजत पदक जीता। 55 किलोग्राम भार वर्ग में फरहान ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी भार वर्ग की लेफ्ट हैंड स्पर्धा में अर्जुन दुबे ने भी कांस्य पदक जीता। वहीं 60 किलोग्राम भार वर्ग में अमन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर अयोध्या जिला आर्म रेसलिंग संघ के सचिव हरिओम रावत ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता जिले के लिए गर्व का विषय है और इससे आने वाले खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें