फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अयोध्या को जल्द मिलेगी ड्रग वेयर हाउस की सौगात, सीएचसी और पीएचसी में दवाओं की होगी सीधी आपूर्ति

Thu, 13 Feb 2025 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या को जल्द ही ड्रग वेयर हाउस की सौगात मिलेगी। आसपास की सीएचसी और पीएचसी में दवाओं की सीधी आपूर्ति होगी। 
विज्ञापन
दवाएं (सांकेतिक) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या को जल्द ही ड्रग वेयर हाउस की सौगात मिलने वाली है। 9.18 करोड़ रुपये की लागत से बीकापुर में इसका निर्माण हो रहा है। मार्च के बाद इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके निर्माण से क्षेत्र में दवाइयों की उपलब्धता बढ़ जाएगी। आसपास के सीएचसी और पीएचसी में दवाओं की सीधी आपूर्ति हो सकेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के हर जिले में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ड्रग वेयर हाउस बनाया जा रहा है। इस व्यवस्था से जनपद स्तर तक दवाओं की किल्लत समाप्त होगी। अयोध्या में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत आवास विकास परिषद की ओर से बीकापुर में ड्रग वेयर हाउस निर्माण कराया जा रहा है। यह दो तल का है। इसमें गोदाम व कार्यालय के साथ कोल्ड चेन कक्ष भी शामिल है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से होगा संचालन

ड्रग वेयर हाउस का निर्माण मार्च 2023 में शुरू किया गया था। दिसंबर 2024 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य था। हालांकि अब डेडलाइन मार्च 2025 कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के जेई एसबी सिंह ने बताया कि मार्च के अंत तक कार्य के पूरा होने की संभावना है। ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य लगभग 95 फीसदी पूरा हो गया है। इसका संचालन सीधे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से होगा।

दवाओं की सीधी आपूर्ति हो सकेगी

यहां पर फार्मासिस्टों और अन्य स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इतना ही नहीं यहां भी जिला स्तरीय ड्रग वेयर हाउस की तरह सभी जीवन रक्षक और अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी। खास बात यह है कि बीकापुर में इस ड्रग वेयर हाउस के बनने से हैदरगंज, तारुन व बीकापुर सीएचसी समेत अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की सीधी आपूर्ति हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें