फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामलला को गर्मी से बचाने की कवायद, गर्भगृह में लगाए गए तीन कूलर, भोग में भी हुआ बदलाव

Tue, 21 Apr 2026 08:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर प्रशासन की ओर से बताया गया कि बढ़ते तापमान के बीच गर्भगृह में ठंडक बनाए रखने के लिए आधुनिक साधनों का उपयोग किया जा रहा है। कूलरों के माध्यम से भीतर का वातावरण संतुलित रखा जा रहा है, जिससे रामलला के विग्रह के आसपास गर्मी का असर कम हो सके।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्रशासन ने रामलला को शीतल वातावरण देने के लिए विशेष व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। रामलला के गर्भगृह में तीन कूलर लगाए गए हैं, ताकि तापमान नियंत्रित रखा जा सके और दर्शन व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे।

विज्ञापन


मंदिर प्रशासन की ओर से बताया गया कि बढ़ते तापमान के बीच गर्भगृह में ठंडक बनाए रखने के लिए आधुनिक साधनों का उपयोग किया जा रहा है। कूलरों के माध्यम से भीतर का वातावरण संतुलित रखा जा रहा है, जिससे रामलला के विग्रह के आसपास गर्मी का असर कम हो सके।

ये भी पढ़ें -  भीषण गर्मी को देखते हुए निजी स्कूलों का समय भी बदला, दोपहर में इस समय के बाद नहीं खुले सकेंगे स्कूल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश के सचिवालय में बड़ा फेरबदल, 17 विशेष सचिव और 13 संयुक्त सचिव का तबादला; हुए ये बदलाव
विज्ञापन


इसके साथ ही रामलला के भोग में भी मौसम के अनुरूप बदलाव किया गया है। गर्मी से राहत देने वाले शीतल खाद्य पदार्थ जैसे फल, शरबत, मिष्ठान और ठंडक प्रदान करने वाले व्यंजन अर्पित किए जा रहे हैं। फलों का जूस, सत्तू का शरबत और दही भी दी जा रही है। श्रद्धा और परंपरा के साथ मौसम का ध्यान रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी पेयजल, छायादार स्थान और विश्राम की व्यवस्थाएं बढ़ाई गई हैं। तापमान और बढ़ने की संभावना को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें