फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अयोध्या की टीम चयनित

Mon, 17 Aug 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रयागराज में 23 से 25 अगस्त तक आयोजित होने वाली 61वीं राज्य स्तरीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अयोध्या जनपद की टीम का चयन किया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम, डाभासेमर में आयोजित चयन-ट्रायल में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रमेन्द्र सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी प्रयागराज में अयोध्या का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

बालक अंडर-14 वर्ग में भूपेंद्र पाल, अभिनंदन सिंह, सिद्धांत राय, आयुष सिंह, आदर्श वर्मा, रघुवेंद्र, अश्विन और समर्थ प्रताप यादव का चयन हुआ। बालिका वर्ग में आराध्या यादव, अंशिका, मोहिनी, संजना, मानसी वर्मा, पलक सिंह, साधना यादव और अनाया श्रीवास्तव चयनित हुईं। अंडर-16 बालक वर्ग में अंकुर यादव, उत्कर्ष दुबे, आलोक, अमन, निशांत और विनय का चयन किया गया।
अंडर-18 बालिका वर्ग में खुशी, कोमल, आस्था, रचना, शमा और अंशिमा, जबकि बालक वर्ग में पुष्कर, सत्यम, अमन, आदर्श सिंह, अंश और कुणाल चयनित हुए। अंडर-20 बालक वर्ग में अभिषेक, सार्थक और विशाल तथा बालिका वर्ग में प्रीति, महिमा, अंशिका, काजल, पलक तिवारी और सुष्मिता का चयन हुआ।
विज्ञापन

चयन ट्रायल के दौरान जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, चेयरमैन रेफरी बोर्ड रोहित त्रिपाठी, जिला ओलंपिक संघ के मनीष सिंह, ज्योति निषाद और अभय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें