अयोध्या। आगामी राज्य सब-जूनियर बालक-बालिका खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने वाली अयोध्या टीम घोषित की गई। जिला खो-खो संघ सचिव धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 19 से 21 मार्च 2025 तक होने वाली राज्य सब-जूनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए अयोध्या टीम के बालिका वर्ग में रेशम पासवान, अंशिका यादव, दिव्या निषाद, महिमा यादव, अंशिका, सलोनी शर्मा, शगुन शर्मा, गीतांजलि यादव, प्राची सिंह, अनामिका यादव, साक्षी यादव, पलक यादव व आरक्षित खिलाड़ियों में अंशिका श्रीवास्तव, राखी निषाद, प्रिया, आयुषी यादव, एकता, अदिति शामिल हैं। वहीं बालक वर्ग में कार्तिक, कलश वर्मा, अथर्व, कुनाल, कृष्णा कुमार, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सामर्थ साहू, अंकित, अचिंत्य सिंह, तेजस्व, पीयूष पांडेय, सौर्य वीर सिंह व आरक्षित खिलाड़ी में अंश पटेल का चयन किया गया है। इस दौरान जिला क्रीड़ा के संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, जिला खो-खो संघ के संयुक्त सचिव रमेंद्र सिंह, प्रशिक्षक अनुज कुमार, अतुल सिंह, राजीव मैथ्यूज, पूर्ति और पीयूष उपाध्याय शामिल रहे। (संवाद)