फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खो-खो में अयोध्या का जलवा, पांच खिताब जीते

Tue, 09 Sep 2025 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
27-मकबरा ​​​स्थित  डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में खो-खो ​खिलाड़ियों के स
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य क्रीड़ा संस्थान में आयोजित मंडलीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में अयोध्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। चार जनपदों की टीमों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में अयोध्या ने छह में से पांच खिताब जीतकर विजय पताका फहराई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संयोजन बापू बालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज ने किया। अयोध्या ने बालक वर्ग के 14 वर्ष व 17 वर्ष तथा बालिका वर्ग के 14 वर्ष, 17 वर्ष और 19 वर्ष वर्ग में बाजी मारी। केवल बालक 19 वर्ष वर्ग का खिताब अंबेडकरनगर ने अपने नाम किया। बालिका वर्ग में 19 वर्ष के फाइनल मुकाबले में अयोध्या ने अंबेडकरनगर को सात अंकों से मात दी। 17 वर्ष वर्ग में अयोध्या ने फाइनल में अंबेडकरनगर को 10 अंकों से हराकर चैंपियनशिप जीती।
वहीं, 14 वर्ष वर्ग में अयोध्या ने अंबेडकर नगर को सात अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग में 14 वर्ष में अयोध्या ने अंबेडकर नगर को दो अंकों से तथा 17 वर्ष में पांच अंकों से हराकर विजेता बनी। जबकि बालक 19 वर्ष वर्ग के फाइनल में अंबेडकर नगर ने अयोध्या को पांच अंकों से पराजित कर चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता के दौरान विजेंद्र सिंह, जयेंद्र पाठक, पुष्पा खर, पुष्पा यादव, माला यादव, राजेश प्रताप सिंह, आकांक्षा और महिमा ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें