फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या ने मुरादाबाद को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अयोध्या। डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट चैम्पियनशिप में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में अयोध्या टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद को 61 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता 28 मार्च तक चलेगी, जिसमें विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

मैच में अयोध्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवरों में अयोध्या की टीम ने सशक्त बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आजाद ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की टीम अयोध्या के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य से काफी पीछे रह गई।
विज्ञापन

अयोध्या की ओर से गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। लगातार गिरते विकेटों के कारण मुरादाबाद की टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी। अयोध्या ने यह मुकाबला 61 रनों से अपने नाम कर लिया। मैच में अंपायर की भूमिका अमन यादव और निनीत ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में रितेश कुमार ने जिम्मेदारी संभाली। मैच रेफरी के रूप में मृत्युंजय सिंह मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अयोध्या के साथ मैनपुरी, अंबेडकर नगर और कानपुर की टीमें पहुंच चुकी हैं, जिससे आगामी मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।(संवाद)

अयोध्या ने मुरादाबाद को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Next
AU ऐप में पढ़ें