फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या आईजीआरएस रैंकिंग में चौथे स्थान पर

Tue, 09 Jun 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले ने मई की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। यह वर्ष 2020 के बाद पहला अवसर है जब अयोध्या शीर्ष 10 जिलों में शामिल हुआ है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त उपलब्धि को बनाए रखा जाए। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में और सुधार किया जाए। प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई और शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इससे जनविश्वास मजबूत होगा।

डीएम ने कहा कि यह सफलता जनहित के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का परिणाम है। पारदर्शी कार्यप्रणाली और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से यह संभव हुआ। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी विभागों की ओर से इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। लक्ष्य है कि शिकायतों का समाधान संतोषजनक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें