फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सिजेरियन प्रसव में प्रदेश में अयोध्या रहा पांचवें स्थान पर

Fri, 02 Jan 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंत्रा एप में अपलोड किए गए आंकड़ों के मूल्यांकन के आधार पर जिले ने सिजेरियन प्रसव के मामले में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया। गाजियाबाद, वाराणसी, सीतापुर व मेरठ क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहेे हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में कुल 806 सिजेरियन ऑपरेशन किए गए हैं। इस सफलता में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बानियान के मार्गदर्शन में सभी 5 एफआरयू में किए गए सिजेरियन प्रसवों की भूमिका अहम रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अयोध्या जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रसव सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बानियान ने कहा कि यह उपलब्धि जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार की दिशा में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है और आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नई योजनाओं पर काम जारी रहेगा। इससे पहले टीबी मुक्त भारत अभियान में प्रदेश में दूसरे स्थान पर अयोध्या रह चुका है। 81 फीसदी उपलब्धि के साथ मथुरा पहले और 76 प्रतिशत उपलब्धि के साथ अयोध्या दूसरे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें