फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या राम मंदिर: परिसर के अंदर बन रहे 18 मंदिरों में से छह का काम पूरा, इस तिथि तक हो जाएगा पूरा निर्माण

Sat, 25 Jan 2025 06:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या राम मंदिर परिसर के अंदर 18 मंदिर बनने हैं। इनमें से छह का निर्माण पूरा हो गया है। जुलाई तक सभी 18 मंदिरों का निर्माण पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर समेत 18 मंदिरों का निर्माण हो रहा है। इनमें से अब तक छह मंदिरों का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि अन्य मंदिरों के निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। इनमें से किसी मंदिर का 60 फीसदी तो किसी का 70 फीसदी काम हुआ है। सभी मंदिर जुलाई के अंत तक बनकर तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन


रामजन्मभूमि परिसर में कुल 18 मंदिर बन रहे हैं। इनमें सप्तमंडपम में सात, परकोटा में छह, तुलसीदास का मंदिर, शेषावतार मंदिर व राममंदिर के प्रथम तल पर रामदरबार की स्थापना होनी है। तुलसी दास के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। परकोटे में बन रहे सूर्य, गणेश, हनुमान, शिव व माता अन्नपूर्णा के मंदिरों में भगवान शिव के मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है। जबकि शेष मंदिरों के निर्माण का कार्य लगभग 70 फीसदी तक हुआ है। इसी तरह कुबेर टीला स्थित शिव मंदिर के सुंदरीकरण का भी काम पूर्ण हो चुका है। सप्तमंडपम में महर्षि वाल्मीकि के मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है।

राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि सभी मंदिरों के निर्माण का कार्य जुलाई के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। अधिकांश मंदिरों के निर्माण का कार्य पूर्णता की ओर है। जैसे-जैसे मंदिरों का काम पूरा होता जाएगा, मंदिरों में मूर्ति की स्थापना भी कराई जाएगी। राममंदिर के प्रथम तल पर रामदरबार की स्थापना मार्च में होगी जबकि तुलसीदास के मंदिर में मूर्ति फरवरी के अंत तक स्थापित करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें