राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र
- फोटो : amar ujala
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि पूरे परिसर के निर्माण कार्य में अब तक 900 करोड़ खर्च हो चुके हैं। जबकि मंदिर समेत अन्य प्रकल्पों के निर्माण में 1800 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। रामजन्मभूमि परिसर में रामंमदिर के अलावा परकोटा, सप्तमंडपम, शेषावतार मंदिर, संग्रहालय, तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र सहित अन्य कई काम हो रहे हैं।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक सोमवार को मणिरामदास की छावनी में होगी। बैठक में राममंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्टी पहुंचने लगे हैं। कुछ ट्रस्टी सोमवार की सुबह अयोध्या पहुुंचेंगे। ट्रस्ट की बैठक दोपहर बाद शुरू होगी। बैठक में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की वर्षगांठ की तैयारियाें पर चर्चा होगी। साथ ही कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर भी मंथन किया जाएगा।