फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Mon, 10 Aug 2026 07:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ, कोटेश्वरनाथ, झारखंडेश्वर महादेव, पंचमुखी महादेव और दुर्गा काली दरबार समेत प्रमुख मंदिरों में लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, शहद और सरयू जल से रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
सावन के सोमवार पर अयोध्या का विहंगम दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के दूसरे सोमवार पर धर्मनगरी अयोध्या शिवभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। कांवड़ियों की भीड़ से रामनगरी भगवा चोला ओढ़े दिखी। करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक और मठ-मंदिरों में पूजन किया। भोर में सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आस्था की डुबकी लगाने के बाद शिवभक्त सरयू जल कांवड़ में भरकर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ शिवालयों की ओर बढ़े।

विज्ञापन


नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ, कोटेश्वरनाथ, झारखंडेश्वर महादेव, पंचमुखी महादेव और दुर्गा काली दरबार समेत प्रमुख मंदिरों में लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, शहद और सरयू जल से रुद्राभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद अधिकांश कांवड़िये रामलला के दर्शन के लिए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। हनुमानगढ़ी में भी लंबी कतारें रहीं। शिव-राम की संयुक्त आराधना के तहत श्रद्धालुओं ने दोनों स्थलों पर मत्था टेका। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने प्रमुख मंदिरों, सरयू घाटों और मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से लगातार निगरानी की गई।

नागेश्वरनाथ में 500 मीटर लंबी कतार
सावन के दूसरे सोमवार पर नागेश्वरनाथ मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए करीब 500 मीटर लंबी कतार लगी रही, जो प्रवेश द्वार से राम की पैड़ी तक दिनभर बनी रही। पुलिस और मंदिर प्रशासन ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए श्रद्धालुओं को समूहों में दर्शन कराया। क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में भी सुबह से देर शाम तक दर्शन-अभिषेक चलता रहा।
विज्ञापन


कुबेर टीला, शिव मंदिर में पूजन-अर्चन
सावन के दूसरे सोमवार पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सरयू से नागेश्वरनाथ होते हुए श्रद्धालु राम मंदिर पहुंचे। कुबेर टीला के शिवलिंग और मुख्य मंदिर के ईशान कोण स्थित शिव मंदिर में भव्य शृंगार व पूजन हुआ। दोनों शिवलिंग, नंदी और कच्छप सजाए गए। वैदिक आचार्यों ने कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में विशेष अभिषेक किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें