संगठन ने एक्स हैंडल पर 108 नामचीन हस्तियों को टारगेट करते हुए एक पोस्टर डाला है। इसमें पहले नंबर पर जगद्गुरु परमहंसाचार्य का नाम है। खुफिया व साइबर सेल ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आतंकी संगठन के-टू की हिट लिस्ट में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य भी हैं। संगठन ने एक्स हैंडल पर 108 नामचीन हस्तियों को टारगेट करते हुए एक पोस्टर डाला है। इसमें पहले नंबर पर जगद्गुरु परमहंसाचार्य का नाम है। खुफिया व साइबर सेल ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए साइबर सेल को लगाया गया है। जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने बताया कि यह संगठन आईएसआई के इशारे पर देश में दहशत फैलाना चाहता है। आतंकी संगठन के पोस्टर में 108 नामचीन हस्तियों की फोटो है।
सूचना पुलिस को दे दी है। ज्ञात हो कि जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने राममंदिर निर्माण के लिए आमरण अनशन भी किया है। वे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे हैं।