फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya :  मंदिर-मस्जिद विवाद में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने जताई इच्छा.. फिर एक बार प्रधानमंत्री बने मोदी

Sun, 05 May 2024 07:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

इकबाल अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, इसलिए देश की जनता को एक बार फिर पीएम मोदी को मौका देना चाहिए।उनके शासन में समाज के हर वर्ग का विकास हो रहा है।
विज्ञापन
इकबाल अंसारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा है कि वह चाहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें।  एक्स पर जारी एक पोस्ट में इकबाल अंसारी ने  कहा, ''पीएम मोदी भाग्यशाली हैं कि उनका चुनाव राम की नगरी से शुरू हो रहा है। उनका दस साल का पीएम पद का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। हम उनके अयोध्या आगमन से बहुत खुश हैं और चाहते हैं कि वह एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें। इकबाल अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, इसलिए देश की जनता को एक बार फिर पीएम मोदी को मौका देना चाहिए।उनके शासन में समाज के हर वर्ग का विकास हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले इकबाल अंसारी ने यह बयान जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें