हरियाणा के कोसली से घी लेकर अयोध्या पहुंचे लोग।-संवाद
अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के कोने-कोने में लोगों का उत्साह देखने लायक है। सभी अपने सामर्थ्य के अनुसार राम काज के लिए आतुर हैं। गुरुवार को हरियाणा के कोसली विधानसभा क्षेत्र से अपने साथियों के साथ डीके यादव 540 किलो घी लेकर आए। उन्होंने बताया कि ये घी करीब 105 गांवों में घूम-घूमकर एकत्रित किया गया है। सभी से एक-एक चम्मच घी प्रभु के लिए मांगा गया था। इसे लेकर 10 जनवरी को ट्रेन से सुबह चार बजे निकले और रात को नौ बजे प्रभु श्रीराम की नगरी में पहुचे। यह घी प्राण प्रतिष्ठा के दिन हवन यज्ञ करने के लिए लाया गया है। इस कार्य को महंत प्रशुराम दास के मार्गदर्शन मेें किया गया है। इस मौके पर विष्णु शर्मा, विजय पाल, अतर पाल, अमन, योगेश, अमित व हरीश मौजूद रहे। संवाद