फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नकली दस्तावेज के सहारे षड्यंत्र के तहत नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के मुख्य आरोपी की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश/एसटी-एससी शिवानी जायसवाल ने मंगलवार को खारिज कर दी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक थाना महाराजगंज क्षेत्र के मड़ियांवा गांव निवासी सत्यम यादव को उनके ही गांव के विकास ने अपने को इसरो का कर्मचारी व भर्ती अधिकारी बताया। नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 10 लाख रुपये ले लिया। कुछ दिन बाद डाक से जाली नियुक्ति पत्र भेज दिया। नियुक्ति पत्र में लिखे पते पर सत्यम गया तो पता फर्जी निकला। इंद्र कुमार के खाते पर वेतन का डिटेल बताकर कई लोगों से लाखों रुपये नौकरी के नाम पर ले लिया। बताया गया कि इंद्र कुमार, राहुल, अशोक कुमार जैन व मुकेश कुमार कोरी आपस में मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों को मूर्ख बनाया है। न्यायाधीश ने अभियुक्त पर लगे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया। न्यायालय से मुख्य अभियुक्त विकास के भाई विक्रम यादव व इंद्र कुमार यादव की जमानत अर्जी पहले ही मामले में संलिप्तता को देखते हुए निरस्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें