फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का सरकार पर हमला: सांसद बोले-किसानों के खिलाफ डबल इंजन सरकार, अन्ना पशु फसल नष्ट करने के साथ जान भी ले रहे

Sun, 08 Dec 2024 12:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

सपा ने सरकार को निशाने पर लिया। अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के खिलाफ है। अन्ना पशु फसल तो नष्ट कर ही रहे हैं। साथ ही किसानों की जान भी ले रहे हैं। 
विज्ञापन
अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को किसानों के विरोध पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसानों के खिलाफ है। जब तक किसान खुश नहीं हैं, तब तक यह देश खुश नहीं होगा। 

विज्ञापन


कहा कि सपा ने पहले भी किसानों और जानवरों के खिलाफ किसानों की मदद करने के लिए सरकार की नीति के बारे में सवाल उठाए थे। कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा था कि अन्ना पशुओं से फसल को बचाने के लिए सरकार के पास क्या नीति है? लेकिन, सरकार ने कोई बात नहीं सुनी।

10 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं

सांसद ने कहा कि अवारा पशु किसानों की फसल नष्ट कर रहे हैं। साथ ही हमला करके उनकी जान भी ले रहे हैं। पांच हजार से अधिक किसानों को अवारा सांड ने हमला करके मौत के घाट उतार दिया। हमने सरकार को 52 लोगों की सूची दी थी। मांग की थी कि इनके परिवारों के कम से कम 10 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं। लेकिन, सरकार ने उस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया।   

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें