अयोध्या जिले के सोहावल के रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल चौराहा फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार चार लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल चल रहा है।