फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामकथा संग्रहालय में बनेगी हाईटेक इक्ष्वाकु वंश गैलरी, डिजिटल रूप में दिखेंगी श्रीराम की 63 पीढ़ियां

Sun, 31 May 2026 07:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

सरयू तट पर निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में प्रभु श्रीराम की 63 पीढ़ियों को आधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से दर्शाया जाएगा, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक राम वंश की ऐतिहासिक यात्रा को करीब से समझ सकेंगे।
विज्ञापन
निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरयू तट पर निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय को अब और भव्य तथा तकनीकी रूप से आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। संग्रहालय में भगवान श्रीराम के वंशजों और इक्ष्वाकु वंश की गौरवशाली परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष हाईटेक गैलरी तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


इस गैलरी में प्रभु श्रीराम की 63 पीढ़ियों को आधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से दर्शाया जाएगा, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक राम वंश की ऐतिहासिक यात्रा को करीब से समझ सकेंगे।

संग्रहालय के संयोजक संजीव सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और इक्ष्वाकु वंश की जानकारी के बिना राम कथा अधूरी मानी जाएगी, इसलिए संग्रहालय में विशेष इक्ष्वाकु वंश गैलरी विकसित की जा रही है। इस हाईटेक गैलरी में 15 से 20 प्रमुख राजाओं को स्कैनर और डिजिटल तकनीक के जरिए जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


दर्शक किसी भी राजा की डिजिटल प्रतिकृति पर क्लिक कर उसके शासनकाल, इतिहास, धार्मिक महत्व और वंश परंपरा से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह गैलरी नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राम वंश के इतिहास से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र भी साबित होगी।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें