फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.62 लाख की ठगी, 90 दिन में वीजा दिलाने की दी थी गारंटी

Mon, 01 Jun 2026 05:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

जांच में सामने आया कि कंपनी ने 90 दिन में प्रक्रिया पूरी होने का भरोसा दिया था। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी न वीजा मिला और न ही रकम वापस की गई।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर एक युवक से 2,62,500 रुपये की ठगी हुई है। कोतवाली नगर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है।

विज्ञापन


महाराजगंज के कनकपुर निवासी पुष्कर वर्मा ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कोलकाता की एक कंपनी ने न्यूजीलैंड में नौकरी का प्रस्ताव दिया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने ई-मेल के माध्यम से यह प्रस्ताव भेजा था।

पुष्कर से दस्तावेजों के साथ 30 हजार रुपये जमानत राशि जमा कराई गई। बाद में दस्तावेज सत्यापन के नाम पर 2,32,500 रुपये और लिए गए। कुल मिलाकर 2,62,500 रुपये की रकम ठगी गई। कंपनी ने 90 दिन में प्रक्रिया पूरी होने का भरोसा दिया था। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी न वीजा मिला और न ही रकम वापस की गई।
विज्ञापन


पुलिस जांच जारी: शिकायत करने पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुष्कर वर्मा ने बताया कि उनके साथ अन्य लोगों ने भी आवेदन किया था। काफी प्रयासों के बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें