श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक सम्पन्न हुई। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में हुई बैठक में ट्रस्ट की नई प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। बैठक के बाद बाहर निकले नवनियुक्त सीईओ ने कहा कि हमने आज बैठक में एक दूसरे से परिचय किया और कई मुद्दों पर चर्चा की। हम आगे कई और बैठकें करेंगे जिससे कि मैं यहां के काम को पूरी तरह समझ लूं फिर अपना कार्यभार ग्रहण करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे प्रभु श्रीराम और रामभक्तों की सेवा करने का अवसर मिला है।
#WATCH | Ayodhya | Air Marshal Jeetendra Mishra (Retd), the first CEO of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust, Ayodhya, arrives at the Trust's office pic.twitter.com/168e5g2hZq
— ANI (@ANI) September 3, 2026