फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में अयोध्या का रहा दबदबा

Thu, 08 Oct 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उन्नाव में 5 से 7 अक्तूबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में अयोध्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच अयोध्या की टीम ने चार में से तीन वर्गों में विजेता बनकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से अयोध्या के खाते में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक आए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के एकल वर्ग में अयोध्या के आयुष मिश्रा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। युगल वर्ग में आयुष मिश्रा और अभिनव शर्मा की जोड़ी ने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं उज्ज्वल पाल और कीर्ति सिंह की जोड़ी भी युगल वर्ग में विजेता रही।
युगल के एक अन्य वर्ग में शौर्य प्रताप सिंह और रोहन राज की जोड़ी को फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद उपविजेता से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा अभिनव शर्मा ने एकल वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। कीर्ति सिंह ने भी एकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


टीम के कोच अनुपम शुक्ला ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतर तालमेल, अनुशासन और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। कठिन मुकाबलों के बावजूद खिलाड़ियों ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अयोध्या को ओवरऑल विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने अयोध्या की टीम के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें