फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जूनियर बालिका एथलेटिक्स में अयोध्या मंडल की टीम चयनित

Sat, 21 Nov 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
39- डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में शामिल खिलाड़ी।-‌संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। जूनियर बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें अयोध्या मंडल के विभिन्न जिलों से पहुंची खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया। ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अयोध्या मंडल की टीम का चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ी अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को आधार बनाकर टीम का चयन किया गया। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 24 और 25 नवंबर को प्रयागराज में किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ चयन ट्रायल में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे।

कोच रोहित त्रिपाठी ने बताया कि जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अयोध्या मंडल की टीम का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी अब प्रयागराज में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें