फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: सड़क पर पड़ी मिली 20 लाख रुपये की हीरे जड़ित चेन, सेवादार ने महिला श्रद्धालु को लौटाई

Sun, 09 Aug 2026 04:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज

सार

अयोध्या में महिला श्रद्धालु की हीरे जड़ित चेन सड़क पर गिर गई थी जो कि एक सेवादार को मिली। सेवादार ने उद्धोषणा करवाकर महिला को चेन सौंप दी।
विज्ञापन
महिला को मिली खोई चेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन करने आई मुजफ्फरनगर की महिला श्रद्धालु की करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरे जड़ित सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। मंदिर में सेवादार ध्रुवेश मिश्रा को यह चेन अमावा मंदिर के पास हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग पर मिली।

विज्ञापन


उन्होंने पीएफसी कार्यालय पहुंचकर चेन मिलने की उद्घोषणा कराई। सूचना पर मुजफ्फरनगर निवासी निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय मोहन कुमार पहुंचीं। पुलिस की पूछताछ और संतुष्टि के बाद चेन उन्हें सौंप दी गई।

निर्मला देवी ने बताया कि चेन उनके दिवंगत पति की निशानी थी, इसलिए इसका भावनात्मक महत्व कीमत से कहीं अधिक था। चेन वापस मिलने पर उन्होंने सेवादार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें