रामनगरी में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के दूसरे चरण के विस्तार को स्वीकृति मिल गई है। इस पर 484 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना के तहत दक्षिणी हिस्से में नई स्टेशन बिल्डिंग, तीन नए प्लेटफॉर्म और एयर कॉनकोर्स का विस्तार किया जाएगा। साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए यात्री होल्डिंग एरिया भी तैयार किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद और रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के दूसरे चरण के विकास की योजना को विस्तार दिया जा रहा है। फेज दो में 484 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन की यात्री सुविधाओं और परिचालन क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इस योजना को स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसके तहत दूसरे प्रवेश द्वार पर नई स्टेशन बिल्डिंग बनाई जाएगी। प्लेटफॉर्म संख्या चार, पांच और छह का विकास होगा। साथ ही मौजूदा एयर कॉनकोर्स का विस्तार दूसरे प्रवेश द्वार तक किया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से जारी फैजाबाद संसदीय क्षेत्र की उपलब्धियों से संबंधित रिपोर्ट में इन कार्यों का उल्लेख किया गया है। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (ईपीआर) तैयार होने की जानकारी भी दी गई है। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के पहले चरण का विकास करीब 240 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था।
30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित स्टेशन का उद्घाटन किया था। अब दूसरे चरण में स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में नया टर्मिनल विकसित करने की योजना है। इसके लिए अलग प्रवेश और निकास व्यवस्था के साथ नई स्टेशन बिल्डिंग बनाई जाएगी। यहां यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित होंगी। दूसरे प्रवेश द्वार को एयर कॉनकोर्स से जोड़ने की योजना है, जिससे यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में सहूलियत होगी।
तीन नए प्लेटफॉर्म से बढ़ेगी परिचालन क्षमता
वर्तमान में अयोध्या धाम स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म संचालित हैं। दूसरे चरण में तीन अतिरिक्त प्लेटफॉर्म बनाए जाने का प्रस्ताव है। प्लेटफॉर्म संख्या चार, पांच और छह के निर्माण के साथ रेल लाइनों का भी विस्तार किया जाएगा। इससे स्टेशन पर अधिक ट्रेनों के संचालन और यात्रियों के आवागमन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से रामनवमी, दीपोत्सव, सावन मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान बढ़ने वाली यात्री संख्या को देखते हुए यह विस्तार महत्वपूर्ण होगा।
भीड़ प्रबंधन के लिए अलग यात्री सुविधा केंद्र
स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए करीब सात करोड़ रुपये की लागत से 3024 वर्गमीटर क्षेत्र में यात्री होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। इसमें पांच टिकट काउंटर, 17 सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड और 44 स्पीकर की उद्घोषणा प्रणाली लगाई गई है। यहां यात्रियों के बैठने, ट्रेन की जानकारी प्राप्त करने और टिकट लेने की सुविधा है।