फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध हो रहा अयोध्याधाम यहां के लोग धन्य : कंगना

Mon, 12 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कंगना को सम्मानित करते मंदिर के लोग।
विज्ञापन
अयोध्या। फिल्म अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला और हनुमंतलला के दर्शन-पूजन किए। कंगना एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे राम मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने करीब 30 मिनट तक दर्शन किए और परिसर के अन्य मंदिरों में भी पूजन किया।
विज्ञापन


कंगना ने कहा कि अयोध्याधाम आज दुनियाभर में प्रसिद्ध हो रहा है। यहां रहने वाले लोग धन्य हैं। अयोध्या में सड़कों और एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन साकार हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना भाई बताते हुए कहा कि अयोध्या के लोगों को उनकी सेवा का लाभ मिल रहा है।

कंगना ने राम मंदिर परिसर की भव्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि का अनुभव करने के लिए परिवार के साथ अयोध्या में कम से कम दो-तीन दिन बिताने चाहिए। अब लगता है कि परिवार के साथ यहां जरूर आना पड़ेगा। कंगना ने मंदिर के दानपात्र चढ़ावा भी चढ़ाया। राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव जगदीश आफले और केके तिवारी ने उनका अभिनंदन कर रामलला का प्रसाद भेंट किया। कंगना इससे पहले भी दो बार अयोध्या आकर रामलला के दर्शन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें