राम मंदिर परिसर के लगभग 42 संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सीईओ के आवास के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और यात्री सुविधा केंद्र स्थित उनके कार्यालय में भी सीसीटीवी कनेक्शन बढ़ाने की योजना है।
राम मंदिर परिसर में 42 संवेदनशील स्थानों पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने कार्यभार संभालने के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की निगरानी बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत मंदिर परिसर के लगभग 42 संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
सीईओ के आवास के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और यात्री सुविधा केंद्र स्थित उनके कार्यालय में भी सीसीटीवी कनेक्शन बढ़ाने की योजना है। इसके अलावा विभिन्न एजेंसियों के कर्मचारियों की निगरानी के लिए एक समिति गठित करने की तैयारी है।
कर्मचारियों के कामकाज पर भी होगी नजर
राम मंदिर की व्यवस्थाओं में विभिन्न निजी संस्थानों और एजेंसियों के कर्मचारी तैनात हैं। अब इनकी कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों की निगरानी के लिए एक समिति गठित की जाएगी। यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक कर्मचारी अपनी सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्धारित तरीके से पालन कर रहा है या नहीं। इस कदम से कर्मचारियों के कामकाज में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित होने की उम्मीद है।