फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या में एटीएम फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, बिहार के तीन शातिर गिरफ्तार, श्रद्धालुओं को बनाते थे निशाना

Tue, 17 Mar 2026 04:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में पुलिस ने श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खासतौर पर बुजुर्ग और भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद जहां एक ओर श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर अपराधियों की नजर भी अब इस पवित्र नगरी पर पड़ने लगी है। ताजा मामला थाना पूराकलंदर क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एटीएम फ्रॉड करने वाले बिहार के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी खासतौर पर बुजुर्ग और भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे। ये लोग एटीएम बूथ के बाहर या अंदर मदद के बहाने उनका कार्ड बदल देते थे और फर्जी एटीएम थमा देते थे। इसके बाद असली कार्ड से शॉपिंग करते या पैसे निकाल लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब दो लाख रुपये नगद, कई फर्जी एटीएम कार्ड, ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। इस मामले में पहले से ही दो मुकदमे दर्ज थे, जिनका अब खुलासा हो गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि अयोध्या में बढ़ती भीड़ और एटीएम से अधिक लेनदेन को देखते हुए उन्होंने इस शहर को अपना निशाना बनाया था। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें