अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 नवंबर को अयोध्या दौरे के लिए महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने भी तैयारी शुरू कर दी है। यहां का कार्यभार संभालने के बाद नवागत एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पहले भी अयोध्या एयरपोर्ट ऐसे वीवीआईपी मूवमेंट का अनुभव कर चुका है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में और भी वीवीआईपी होंगे, उसी हिसाब से हम लोग अपनी तैयारी कर रहे हैं। निदेशक के अनुसार हमारे पास पर्याप्त जगह है। अगर फ्लाइटों की संख्या ज्यादा होगी तो आसपास के एयरपोर्ट पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। हमारी प्राथमिकता तीन बिंदुओं पर है। इसमें पहला यात्री सुविधा, दूसरा सुरक्षा और तीसरा सेफ्टी शामिल है। एयरपोर्ट के बाहर यात्रियों के परिवारीजन के लिए जल प्याऊ की भी व्यवस्था की जाएगी। बरसात के दौरान एयरपोर्ट की छत टपकने के सवाल पर कहा कि यह संज्ञान में आया है। जल्द ही इसके रिपेयरिंग का काम शुरू कराया जाएगा। प्रयास होगा कि इस तरह की घटना दोबारा न होने पाए।